शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन पर की पुष्पांजलि अर्पित

JALANDHAR POLITICS

आज शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिन पर जालंधर शहीद भगत सिंह चौक स्थित शहीद की प्रतिमा पर फूल मालाएं भेंट कर श्रद्धांजलि दी।


जालंधर के मैम्बर पार्लिमेंट चौधरी संतोख सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह जी का आज 115वां जन्मदिवस मनाया जा रहा है। जिसकी पूरे देश वासियों को हार्दिक बधाई। चौधरी ने कहा कि शहीद भगत सिंह ने हमारे देश को आजाद करवाने के लिए काफी बढ़ा योगदान रहा है। भगत सिंह का संघर्ष और शहादत हमेशा देशवासियो के दिलो में रहेगी।


आज के समय के यूथ को इस महान इंसान से कुछ सीख लेनी चाहिए। क्योंकि जिसने अपने देश के लिए जवानी में ही अपनी कुर्बानी दे दी।
वहीं पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि आज का दिन हर हिंदुस्तानी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बना रहा है। आज के दिन हमारे नोजवानों के दिलो की धड़कन शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म हुआ था।
इस मौके पर जिला कोंग्रेस कमेटी के प्रधान बलराज ठाकुर,पूर्व विधायक राजिंदर बेरी,अश्वनी जग्वाल,कंचन,अश्वनी बाबा व अन्य कांग्रेसी वर्कर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *