जालंधर 8 अक्टूबर : आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पठानकोट से विधायक अश्विनी शर्मा ने सिटी वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल के साथ मिलकर जालंधर शहर में सृष्टिकर्ता भगवान वाल्मीकि जी की हर साल निकलने वाली अलौकिक शोभायात्रा का शुभारंभ करवा कर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया और सभी शहर वासियों को इस पावन मौके पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ,भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश बागा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता मोहन्दिर भगत, सरबजीत मक्कड़, भाजपा देहाती के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, अजय चोपड़ा,अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे


