भाजपा ने फूंका CM मान का पुतला

जालंधर 15 अक्टूबर ( ब्यूरो) : श्री राम चौक में भाजपा कार्यकर्ताओ की और से आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका गया। बीते दिनों जालंधर में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल में हुई चोरी के मामले में करीब 32 लाख रुपये के गबन में एक एएसआई और स्कूल के मालिक पर मामला दर्ज किया गया। जिसको लेकर भाजपा ने आज मान सरकार का पुतला फूंका।

वीडियो देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें और पेज को फॉलो करें👇👇👇👇👇👇

https://facebook.com/187253413805518

क्योंकि इस सारे मामले में विधायक के रिश्तेदार भी इसमें शामिल है। जिसकी वजह से विधायक अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए इस केस में फसे एएसआई को भी बचा रही है।

भाजपा के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस सारे मामले में विधायक का रिश्तेदार अहम भूमिका निभा रहा है। क्योंकि जिस एएसआई पर मामला दर्ज हुआ है। उसने यह भी कहा कि अगर मैं ना बचा तो सबके नाम उजागर कर दूंगा। जिसको लेकर विधायक का रिश्तेदार और विधायक इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं।
वहीं दूसरी और हल्का वेस्ट विधायक शीतल अंगुराल को मिल रही जान से मारने की धमकियों के मामले को लेकर मनोरंजन कालिया ने कहा कि हर बार इसी विधायक को धमकियां क्यों मिलती है। क्योंकि इस विधायक पर भी 9 मामले दर्ज है। पहले यह लोगो को धमकियां देता था। अब इसे धमकियां मिल रही है।

इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,सरबजीत सिंह मक्कड़,मोहिंदर भगत,हैप्पी दीवान,रजत महेन्द्रू,कृष्ण लाल शर्मा,अश्वनी भंडारी,अमित भाटिया,पंकज जुल्का, पार्षद प्रिंस,अशोक सरीन,सोनू हंस,रॉक्सी उप्पल व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *