बलकार की मजीठिया को ललकार,बलकार ने कहा कि , तू वी माझे दा ते मैं वी माझे दा, मार लकीर ते आजा

JALANDHAR POLITICS PUNJAB

जालन्धर 25 अप्रैल (ब्यूरो) : लोकसभा उप चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता आये दिन एक दूसरे को आड़े हाथ ले रहे है। जिसके चलते आज आम आदमी पार्टी करतारपुर से विधायक बलकार सिंह ने एक प्रेस वार्ता की है।

बलकार सिंह ने बताया कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए है। लेकिन आज भी दलित समाज को पिछड़े वर्ग की और रखा जा रहा है। बीते कल अकाली दल के नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि जो मजीठिया ने मेरे ऊपर नशो के अवैध मामले दर्ज करवाता है। बलकार ने कहा कि मैं भी पीछे भागने वाला नही हु। मजीठिया को जवाब देते हुए बलकार ने कहा कि जहां मर्जी मैदान में आ जाये मैं तैयार हूं।
मजीठिया ने पूरे पंजाब के नोजवनो को नशे की लत लगा दी है। मजीठिया की बोलबानी की वजह से पूरे अकाली दल को खराब कर के रख हुआ है।
बलकार ने कहा कि मजीठिया के खिलाफ एस सी कमीशन व पंजाब के डीजीपी को शिकायत दर्ज करवाऊंगा।
वोटर कभी की न ही किसी धमकी से और न ही किसी डर से वोट डालता है। वोटर हमेशा अपनी मर्जी से वोट डालता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *