पंकज जुल्का को भाजपा ने बनाया युवा मोर्चा के अध्यक्ष

जालन्धर 4 फरवरी (ब्यूरो) : जालन्धर के भाजपा युवा कार्यकर्ता जो पिछले लंबे समय से भाजपा में सेवा कर रहे है। जिनकी सेवाओं को देखते हुए आज जालन्धर भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा ने नई नियुक्तियां की है। जिसमे पंकज जुल्का को भारतीय जनता पार्टी ने उनको युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


अपनी नियुक्ति पर पंकज जुलका ने कहा कि वह भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हैं और इस जिम्मेवारी को वह पूरी तनदेही से निभाएंगे। भाजपा की जनहितैषी नीतियों को घर-घर प्रसारित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के सपने को साकार किया जाएगा। साथ ही युवाओं को भाजपा के साथ अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।इसके लिए सेमीनार, बैठकें और अभियान चलाए जाएंगे। पंकज ने कहा कि भाजपा की हर इकाई के साथ जिला भाजयुमो कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। आज तक पार्टी में कई अहम जिम्मेवारियां निभाई हैं और कई पदों पर काम करते हुए पार्टी के लिए काम किया।
पंकज 2011 से पहले से जुड़े रहे। तब उन्हें जालंधर ईकाई का सचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने भाजयुमो में अपना सफर सचिव के रूप में शुरू किया। वाइस प्रधान की जिम्मेवारी भी पंकज संभाल चुके हैं। 2022-23 में उन्होंने महामंत्री का पद संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *