जालन्धर : सांसद संतोख चौधरी को सेंकडो लोगो ने दी श्रद्धांजलि

जालन्धर 27 जनवरी (ब्यूरो) : बीते दिन भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालन्धर के मेंबर पार्लिमेंट संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया था।

जिसके बाद 1 दिन के लिए राहुल गांधी द्वारा यात्रा को रोक दिया गया था। राहुल गांधी ने अगले दिन चौधरी के संस्कार के बाद यात्रा को दोबारा शुरू किया था। जिसके बाद आज 27 जनवरी को जालन्धर के खालसा कॉलेज में चौधरी संतोख सिंह का भोग रखा गया है।

जहां विभिन्न राजनीति पार्टियों से लीडरशिप आ रही है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु,पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग,बीबी राजिंदर कौर बठल,प्रताप सिंह बाजवा,पूर्व डिप्टी स्पीकर राणा केपी,ओ पी सोनी,राज कुमार वेरका,परगट सिंह,जालन्धर के जिला प्रधान राजिंदर बेरी,मोहमद सदीक,राणा गुरजीत सिंह,सुखपाल खेरा,पूर्व विधायक जोगिंदर पाल,अरुणा चौधरी,तजिंदर बिट्टू,मोहिंदर सिंह के पी,सुशील रिंकू,बंटी नीलकंठ,मनमोहन राजू,मनोरंजन कालिया,के ड़ी भंडारी,अमरजीत सिंह अमरी के साथ साथ अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए है।


इसी मौके पर स्पीच देते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने जहां चौधरी संतोख सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की वही साथ में उन्होंने उनके कार्यकाल के बारे में भी जागरूक कराया। इसके साथ ही उन्होंने चौधरी संतोख सिंह की धर्मपत्नी को बातों बातों में यह कह दिया कि अब तैयारी कर लो आपने चौधरी संतोख सिंह के सपनों को पूरा करना है।

वहीं हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को कहा की उनके जाने का हमें बहुत ही गम लगा है उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *