जालन्धर : भारत जोड़ो यात्रा 15 को आपके शहर में

जालन्धर 13 जनवरी (ब्यूरो) : भारत जोड़ो यात्रा जोकि राहुल गांधी द्वारा पिछले समय में शुरू की गई है जिसे आज तक वह रोजाना 25 किलोमीटर पैदल चलकर अलग-अलग स्टेट से होते हुए पंजाब में पहुंचे हैं।

जिसके बाद अब जालंधर में 15 जनवरी को पहुंच रहे हैं। जिसकी तैयारियां पूरे जोरों पर चल रही है। रविवार 15 जनवरी को राहुल गांधी जालंधर के खालसा कॉलेज में सुबह पहुंचेंगे। जहां विश्राम करने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे और लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। राहुल गांधी जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह के साथ यहां हॉकी का मैच भी खेलेंगे। उसके बाद यहां से लंच करके आगे की यात्रा शुरू करेंगे। खालसा कॉलेज में आज तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पंजाब के कन्वीनर हरीश चौधरी। जहां उन्होंने कहा कि हमारी ओर से पूरी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। जालंधर में उनका रहने और वर्करों के साथ मीटिंग करने का कार्यक्रम को पूरा बखूबी तैयार किया गया। इसमें राहुल गांधी पहुंचकर कुछ समय विश्राम करेंगे और साथ में विधायक परगट सिंह के साथ हॉकी का मैच भी खेलेंगे। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी के साथ जुड़ रहे हैं। हर वर्ग के लोग इस यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है कि हमारे इलाके में राहुल गांधी कब पहुंचेंगे।
देश की आजादी से पहले महात्मा गांधी भी ऐसे ही यात्रा पर निकले थे जिसके बाद अब राहुल गांधी ऐसी यात्रा पर निकले हैं जिसमें काफी हजार किलोमीटर का सफर पैदल ही सफर कर रहे हैं।
इस मौके पर मेम्बर पार्लिमेंट संतोख चौधरी,जिला प्रधान परगट सिंह,राणा रंधावा व अन्य कांग्रेसी लीडरशिप मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *