जालन्धर : पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर ने सेंकडो समर्थकों सहित छोड़ा अकाली दल का साथ

जालन्धर 1 फरवरी (ब्यूरो) : पिछले लंबे समय से शिरोमणि अकाली दल का दामन थामे बैठे जालन्धर के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने आज सैकड़ो साथियों के साथ अकालीदल को अलविदा कह दिया।


कमलजीत सिंह भाटिया 1997 से लगातार अकालीदल के लिए सेवा निभा रहे थे। करीब 36 साल उन्होंने पार्टी की सेवा की है। लेकिन उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा सुख दुख में साथी होता है। बीते चुनावो में पार्टी ने मेरे को टिकट न देकर इग्नोर किया है। पार्टी ने हारने के बाद भी अपने वर्करों को पूछा तक नही। कुछ लीडरों को जरूर पूछा गया। लेकिन मेरे को आज तक एक बार भी किसी ने यह पूछना भी सम्भव नही समझा की पार्टी को आगे कैसे किया जाए।


आज कुल 51 सदस्य पार्टी को अलविदा कह रहे है। जिसमे महिला विंग की सदस्य भी साथ मे है। हमेशा हमने समाज व पार्टी की सेवा की है। आगे भी समाज की सेवा हर वक्त करता रहूंगा।


कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि आने वाले समय मे चुनाव भी जरूर लड़ूंगा। अभी किसी पार्टी में जाने के लिए कुछ ऐसा सोचा नही है। आज से मैं आजाद हो गए है। अब मैं आजाद ही चुनाव लड़ूंगा।
चुनाव होने के बाद कई बार पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल जालन्धर आये है। लेकिन तब भी जालन्धर के प्रधान कल समझ नही आई कि अब पार्टी के प्रधान के साथ चंद लोग ही रह गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *