जालंधर : Gandhi Vanita Ashram से लड़कियों ने महिला होमगार्ड पर हमला कर की भागने की कोशिश के मामले को लेकर ACP का बयान, देखें वीडियो

CRIME JALANDHAR Uncategorized ZEE PUNJAB TV

जालंधर 23 अगस्त (ब्यूरो) : वीरवार की शाम को जालंधर के गांधी वनिता आश्रम से बंद अलग अलग मामले स्नलिप्त करीब 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश करी। जिस दौरान उन्होंने भागने को लेकर आश्रम की महिला होमगार्ड वार्डन के सिर पर किसी चीज से हमला कर दिया। जिस दौरान उन्हें सिर पर गंभीर चोट आई। लेकिन बावजूद इसके उन सभी लड़कियों के भागने की कोशिश नाकाम रही।

https://www.facebook.com/share/v/9WgkgCUwDRVyomP1/?mibextid=oFDknk

आश्रम की दीवारें ऊंची होने के कारण वह भागने में नाकाम रही। घायल हुई महिला होमगार्ड को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दूसरी और पुलिस ने इस मामले को लेकर सभी लड़कियों के खिलाफ करवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि घायल हुई होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर को सिर पर गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में थाना 2 के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने बताया की भागने की कोशिश करने वाली लड़कियों जिन पर अलग अलग मामले दर्ज है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ACP निर्मल सिंह ने बताया की कल कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि थाना डिवीजन नंबर दो के अधीन आते गांधी वनिता आश्रम से 7 लड़कियों ने महिला होमगार्ड पर हमला कर भागने की कोशिश की हैं। जिसके बाद वहां मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा नंबर 90 के अधीन 109, 132, 115(2), 221, 61(2) बी एन एस जुवेनिल्स का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *