जालन्धर : आपस मे भिड़े पड़ोसी जम-कर बरसाई एक दूसरे पर लाठियां

CRIME JALANDHAR ZEE PUNJAB TV

जालन्धर 19 दिसम्बर (ब्यूरो) : ईश्वर नगर इलाके में दो पड़ोसियों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी मामूली तकरार को लेकर विवाद हुआ। लेकिन इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
इसकी सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष आपस में भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा भी दिखाई दे रहा है जो लड़ाई के दौरान घर से निकलकर परिजनों के पास आता है। तभी छत से गमले फैंके जा रहे है। जिससे बच्चा घायल भी हो सकता था। इस दौरान दोनों पक्षों में कई लोग घायल हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *