पंजाब का पैसा दूसरे राज्यो में लगा पंजाब सरकार कर रही बर्बाद : सुखबीर बादल

जालन्धर 15 फरवरी (ब्यूरो) : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल आज जालंधर के तलहन साहिब गुरुद्वारा मैं नतमस्तक हुए।

देखें वीडियो क्या कहा सुखबीर बादल ने


मीडिया से बात करते हुए सुखबीर सिंह बादल द्वारा पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज पंजाब सरकार की ओर से एक इश्तिहार दिया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि 10 महीनों में पंजाब में 40000 करोड रुपए की फैक्ट्रियां लगाई गई हैं और साथ ही ढाई लाख बच्चों को नौकरियां दी गई है। सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार यह बताएं कि पंजाब में कुल गांवों और शहरों को मिलाकर 10 हजार के करीब है। पंजाब के सीएम भगवंत मान सही यह कहना चाहता हूं कि जो झूठ भी बोलते हैं उसे भी सोच समझकर बोलना चाहिए। पंजाब सरकार ने साडे ₹700 सिर्फ झूठ बोलने के ही रखे हुए हैं। अगर यही पैसे यह सरकार बुजुर्गों की पेंशन में देती तो शायद अच्छा होता जब से यह सब सरकार आई है तब से शगुन स्कीम के तहत भी किसी भी लड़की को शगुन नहीं दिया गया। वहीं दूसरी और सभी बादल ने कहा कि जो भगवंत मान ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा कि गवर्नर कोई भी सवाल नहीं कर सकता कोई पंजाब का सिटीजन ही इस बारे में बात कर सकता है। इस पर सुखबीर बादल ने कहा कि क्या केजरीवाल पंजाब का है। जो पूरी पंजाब सरकार चला रहा है।
पंजाब सरकार पंजाब का पैसा दूसरे राज्यों में लगाकर पैसा बर्बाद कर रही है। जब पंजाब की जनता या कोई भी पॉलीटिकल पार्टी इस सब खर्चों का हिसाब मांगती है तो पंजाब सरकार चुप्पी साध कर बैठ जाती है। इस पर जब सरकार के खर्चों को लेकर पंजाब की सियासी पार्टी गवर्नर से मिले जिसके बाद गवर्नर ने इस खर्चों के बारे में जब पंजाब सरकार से सवाल किया तो पंजाब सरकार ने उनको भी कोई इसका जवाब नहीं दे पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *