जालंधर पुलिस ने अवैध हथियारों के मामले में आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को किया कोर्ट में पेश

(बी,शर्मा,बस्सी) : मशहूर पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला की हत्या के बाद से पंजाब की कई जिलों की पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया को अलग-अलग मामले में कई अदालतों में पेश किया था।


ट्रांजिस्टर रिमांड को लेकर आई जालंधर देहात पुलिस ने जालंधर की सेशन कोर्ट में पेश कर 9 दिन का रिमांड हासिल किया है। जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर के भोगपुर की थाना पुलिस ने 2014 में अवैध हथियारों संघ पकड़ा था और कई अपराधिक मामलों दर्ज होने के कारण कई जिलों की जेलों में बंद था जिस कारण जालंधर सेशन कोर्ट में पेश न होने पर भगोड़ा करार कर दिया गया था।

https://facebook.com/178771814653678

इस केस के बारे में जानकारी देते हुए वकील बीएस कालो ने बताया क्यों चल रहे जब जग्गू भगवानपुरिया को जालंधर देहात पुलिस ने माननीय अदालत में पेश कर 9 दिन का रिमांड हासिल किया है जग्गू भगवानपुरिया को अवैध हथियारों संघ पुलिस ने पकड़ा था और उसके बाद से फरार हुआ फिर माननीय अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि पुलिस अब 9 दिन के रिमांड पर इस केस के तथ्यों पर जांच कर पूछताछ करेगी और कई और अपराधिक केसों के खुलासे हो सकते हैं। उन्होंने बताया जब जग्गू भगवानपुरिया को अवैध हथियारों से पुलिस ने पकड़ा था तब उसके 2 साथी भी पुलिस ने पकड़े थे। जग्गू भगवानपुरिया से पुलिस ने पिस्टल बरामद किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *