यूनियनों ने कहा ‘पूरा जोर लगवाएंगे जिमनी चोन हरावांगे’

जालंधर 1 मई (ब्यूरो) : 10 मई को जालंधर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता जालंधर पहुंचे हुए हैं और अपने अपने उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं।


वहीं दूसरी ओर कई सरकारी मुलाजिम पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी का जमकर विरोध भी कर रहे।जिसको लेकर जालंधर में CPFEU और PSMSU के पदाधिकारियों द्वारा प्रेस वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने पंजाब सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
CPFEU के प्रधान सुखबीर सिंह ने कहा कि हमारी पिछले लंबे समय से एक ही मांग रही है जो कई सरकारों और उनके मंत्रियों से इस मांग को लेकर बात कर चुके हैं। साथी कई बार किस को लेकर जमकर प्रदर्शन भी किया। लेकिन आज तक उस मसले का हल नहीं निकल पाया।
पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की सरकार ने सभी मुलाजिमों के साथ धोखा दिया है जिन्होंने 2022 में इनको चुनाव करवाया था। आज उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है।
जब इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले प्रदर्शन कर रहे थे। तब आप सरकार के मंत्री हरपाल सीमा भी हमारे साथ उस धरने में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था अगर पंजाब में हमारी सरकार आ गई, तो हम सबसे पहले पुरानी पेंशन स्कीम को लाएंगे।
पंजाब में सरकार लाने से पहले इन्होंने झूठ पंजाब के कर्मचारियों के साथ बोला था। जिसके बाद जब हिमाचल में चुनाव होने थे। तब वहां पर भी इन्होंने यही झूठ फिर से दोहराया और वहां पर भी यही कहा कि अगर हिमाचल में हमारी सरकार आ गई तो यहां पर पुरानी पेंशन स्कीम को दोबारा लाया जाएगा। जिसके बाद हमने जब शिमला में जाकर प्रदर्शन करना था तब इन्होंने इस मुद्दे को अपने कैबिनेट में पास कर दिया। और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा ने भी अपने ट्वीट पर यह पोस्ट डाल दी कि हमने पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कर दिया है। लेकिन आज तक उसका अभी नोटिफिकेशन जारी तक नहीं किया। गुजरात और हिमाचल में चुनाव हारने के बाद अब यह कर्नाटका में भी रोड शो के दौरान यही प्रचार कर रहे हैं कि हम पुरानी पेंशन स्कीम लागू कर देंगे।
जालंधर के आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को इस मुद्दे को लेकर मांग पत्र दिया गया। क्योंकि उससे पहले सुशील कुमार रिंकू ने 2017 में इस मांग को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह जो कि पंजाब के मुख्यमंत्री थे उनको भी इस मांग से अवगत करवाया था।
सुखजीत सिंह ने कहा था 10 मई को होने वाले चुनाव में सरकारी मुलाजिम पूरा जोर लगाएंगे कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी जीत ना पाए। उन्होंने एक स्लोगन नहीं बनाया है जिसमें उन्होंने कहा ‘पूरा जोर लगवाएंगे जिमनी चोन हरावांगे’।
PSMSU वासवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि अगर पंजाब सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है तो वह कहां पर है। यह सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। अब सरकारी मुलाजीमो ने यह तय कर लिया है।कि आम आदमी पार्टी की ओर से जहां पर भी कोई कार्यक्रम या चुनाव होंगे तो वहां पर जाकर इनका विरोध किया जाएगा। पी एस एम एस यू की ओर से यह रणनीति तैयार की गई है कि 4 मई को पूरे पंजाब से सभी कर्मचारी 1 दिन की छुट्टी लेकर जालंधर के डीसी ऑफिस के बाद इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील रिंकू के पास जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *