भाजपा ने फोटो जारी कर आम आदमी पार्टी की जॉइनिंग पर किया तीखा पलटवार

जालंधर 31 जनवरी (ब्यूरो ) : आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर ज़िला प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में मीडिया को प्रेस नोट स्थानीय भाजपा कार्यालय से जारी किया गया।जिसमे जिला भाजपा द्वारा बीते कल सोमवार को सर्किट हाऊस मे स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर,विधायक रमन अरोड़ा,विधायक शीतल अंगूराल समेत सभी प्रमुख आम आदमी पार्टी के नेताओ द्वारा संदीप जोशी को पंजाब भाजपा स्पोर्ट्स सेल के महामंत्री बताकर आम आदमी पार्टी जॉइन करवाने को लेकर जिला भाजपा ने उसकी कांग्रस जॉइन करने काँग्रस विधानसभा उम्मीदवारों के पक्ष मे प्रचार प्रसार करने की फोटो जारी कर आम आदमी पार्टी की जॉइनिंग पर तीखा पलटवार कर निंदा की।

इस बारे जानकारी देते हुए भाजपा नेताओ ने कहा की आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के झूठ को नकार बोला की आप पार्टी झूठ बोलकर नगर निगम चुनावो मे माहौल बनाने के लिए भाजपा नेताओ का नाम लेकर अपनी पार्टी की डूबती नैया पार करवाना चाहते है।क्यूकी जालंधर मे खराब हो चुकी कानून व्यवस्ता व रुके हुए विकास कार्यों के चलते आम आदमी पार्टी जनता मे अपना विश्वास पुरी तरह खो चुकी है।इसलिए नगर निगम चुनावो मे वार्ड मे खड़े करने के लिए आम आदमी पार्टी को उम्मीदवार तक नही मिल रहे है।जिसका डर उनको लोकसभा उपचुनाव व नगर निगम चुनावो मे साफ दिख रही हार को देख कर लग रहा है।सभी भाजपा नेताओ ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर निगम चुनावों में भाजपा केंद्र की विकासशील नीतियों को जनता तक लेकर जायेगी तथा जालंधर मे भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहरायेगी।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट),सरदार अमरजीत सिंह गोल्डी,
भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, वरुण कम्बोज (एडवोकेट),दाविंद्र भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, मुनीश विज इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *