जालन्धर : चौधरी संतोख सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी व अन्य नेता

जालन्धर 25 जनवरी (ब्यूरो) : चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद आज बुधवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी व पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुखजिंदर सिंह रंधावा और बीबी जागीर कौर चौधरी संतोख सिंह के निवास स्थान पर पहुंचे।और परिवार के पास दुख सांझा किया।

इस दौरान उन्होंने परिवार से मुलाकात करके दिवंगत चौधरी संतोख सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। बता दें कि जालंधर में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दौरान दिवंगत सासंद चौधरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद सियासी पार्टियों के कई दिग्गज नेता उनकेे आवास पर परिवार के साथ दुख सांझा करने के लिए पहुंच चुके है।
चौधरी संतोख सिंह की रसम पगड़ी 27 जनवरी दिन शुक्रवार को खालसा कॉलेज में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *