जालंधर : पूर्व विधायक को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता,तो ‘आप’ ने थामा विधायक का हाथ

जालंधर 5 अप्रैल (ब्यूरो) : जालंधर के लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बड़े स्तर पर फेरबदल शुरू हो गया है।

पिछले लंबे समय से चर्चा में रहने वाला जालंधर का व्यस्त हल्का आज फिर चर्चा का विषय बन गया जब कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके सुशील कुमार रिंकू ने आज आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। उनकी जॉइनिंग के लिए आज आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विशेष तौर पर जालंधर पहुंचे और उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में सुशील कुमार रिंकू को आम आदमी पार्टी में ज्वाइन करवाया।


यहां गौर करने वाली बात यह है कि बीते दिनों जालंधर में कांग्रेस के पंजाब प्रधान राजा वडिंग की अगुवाई में एक रोष मार्च निकाला गया था। जिसमें सुशील कुमार रिंकू ने आम आदमी पार्टी पर अपना तंज कसा था लेकिन आज उसी पार्टी का सुशील रिंकू ने हाथ थाम लिया।
बता देगी कांग्रेस पार्टी ने आज दोपहर को ही एक लेटर जारी कर फिर रिंकू को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि राजनीतिक गतिविधियां ही ना होने के कारण सूची रिंकू को काग्रेस पार्टी से बर्खास्त किया जाता है।
अब देखना यह होगा कि आने वाले लोकसभा उपचुनाव में क्या सुशील कुमार रिंकू आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *