जालंधर : भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार अटवाल ने किया नामांकन

जालंधर 18 अप्रैल (ब्यूरो) :

जालंधर मैं 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी अपने अपने प्रचारों में लगी हुई है। जहां सोमवार को आम आदमी पार्टी से जालंधर के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ नामांकन भरा था। वहीं आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंद्रपाल सिंह अटवाल ने अपने सीनियर नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करवाया। अटवाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रधान अश्विनी शर्मा उनके साथ पूर्व विधायक एवं मंत्री मनोरंजन कालिया अन्य लीडर मौजूद थे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज कपूरथला रोड पर स्थित एक विशाल रैली का भी आयोजन किया गया है। जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता वहां पर मौजूद हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से पंजाब में फेल हो चुकी है। क्योंकि पंजाब की स्थिति पहले से अब बद से बदतर हो गई है। पंजाब मेल लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था तो बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है आए दिन जहां कत्ल और डकैती की वारदातें बढ़ गई हैं। जिससे अब पंजाब की जनता बदलाव की राह पर चल रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अटवाल को जितवाकर लोकसभा में पहुंचाएगी।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इकबाल सिंह अटवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी है।वह लोकसभा की सीट को जितवा कर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की गोद में डालेंगे और जालंधर के सभी लोगों के आशीर्वाद से इस बार भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *