आखिर पुलिस ने अमृतपाल को किया गिरफ्तार,जाने कहाँ से पकड़ा

0

पंजाब 23 अप्रैल (ब्यूरो) : पिछले एक महीने से पुलिस की आंखों से बच कर भाग रहे वारिस पंजाब दे के मुखिया व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को आज पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस पिछले एक महीने से ज्यादा समय से इसकी तलाश में थी। जिसे आज मोगा से गिरफ्तार कर लिया है।हालांकि बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने खुद सरेंडर किया है। जिसको लेकर एक वीडियो भी सामने आई है जिसमे अमृतपाल ने कहा है कि इसी धरती पर लड़ाई की शुरुआत की है। अब इसी पर अपनी गिरफ्तारी भी देंगे।

इस पर पंजाब पुलिस ने एक ट्वीट भी किया है।

जिसमे लिखा है कि अमृतपाल को मोगा जिसे से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं साथ मे लिखा है कि इसके बारे में और भी जानकारी जल्द ही दी जाएगी। साथ ही लोगो से अपील भी की है। पंजाब में अमन शांति बनाए रखे,गलत व झूठी अफवाओं पर न जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here