जालन्धर 15 दिसम्बर (ब्यूरो) : जालन्धर के लम्मा पिंड फ्लाईओवर के पास बुधवार रात को एक गाड़ी (भार ढोने वाली) की ट्रेक्टरों को ले जा रहे ट्राले के साथ टक्कर हो गई।
👇👇देखें घटना की cctv फुटेज👇👇
हालांकि इसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ है। TATA ACE चालक को मामूली चोटें आई है। लेकिन उसे टक्कर के बाद गाड़ी से निकालने में लोगो की कड़ी मेहनत लगी।
जानकारी देते हुए आसपास के लोगो ने बताया कि सड़क पर एक ट्राला खड़ा था। जिसके पीछे से आ रही एक गाड़ी तेज रफ्तार थी। जो उसके पीछे जा कर टकरा गई। इसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ। चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया गया था।
इसके बाद जिस ट्राले में यह गाड़ी टाटा एस की टक्कर हुई थी। वह बाद में वहां से चला गया। और लोगो का कहना है कि पुलिस को हमने करीब 5 बार फ़ोन कर दिया लेकिन पुलिस मौके पर नही पहुंची।
