जालन्धर 10 दिसम्बर (ब्यूरो) : जालन्धर की एक युवती ने डर को पीछे छोड़ स्नैचिंग करने वाले लूटेरे को धर दबोचा। जिसके पास से तेजधार हथियार भी बरामद हुए है। हिना की बहादुरी व जज्बे को सलाम।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह अर्बन एस्टेट फेस 1 से घर वापिस जा रही थी। कि उसके पीछे से मोटरसाइकिल सवार 3 युवक उसका पीछा कर रहे थे। जिसके बाद उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गए। हिना अकेली थी बावजूद इसके हिम्मत कर उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आगे जब ट्रैफिक देखा तो हिना ने एक्टिवा तेज कर दी।लूटेरे आगे जाम में फंस गए।जिस दौरान लड़की ने अपनी एक्टिवा से बाइक में टक्कर मार गिरा दिया। लूटेरो ने भागने की कोशिश की तो हिना ने एक लूटेरे का कॉलर पकड़ लिया। और उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग इकठा हो गए। और मौके पर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पीसीआर टीम के मुलाजीमो ने लूटेरे को लोगो से छुड़वाकर काबू किया। उससे तेजधार हथियार भी बरामद किए गए। पुलिस ने हिना के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है।
