जालन्धर : टोल प्लाजा पर किसान पुलिस व टोल प्लाजा कर्मचारी आमने सामने

0

जालन्धर 15 दिसम्बर (ब्यूरो) : बीते दिनों किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की और से पंजाब के अलग अलग जिलों में टोल प्लाजा को बंद कर दिया जाएगा।

👇👇देखें मौके की लाइव वीडियो👇👇

जिसके चलते आज जहां पंजाब के कई जिलों में किसानों द्वारा टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। वहीं जालन्धर टांडा रोड पर स्थित चौलांग टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों की और से किसानों का विरोध किया गया।

https://facebook.com/200402412490618

और उन्होंने चौलांग का टोल प्लाजा बंद नही करने दिया। जिसके चलते यहां भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। और स्थिति भी तनावपूर्ण बनी हुई है। क्योंकि जहां एक तरफ किसान कह रहे है कि टोल को बंद करवाएंगे वहीं कर्मचारियों ने कहा कि मर जायेंगे लेकिन टोल प्लाजा को बंद नही होने देंगे।

क्योंकि इन्होंने तो एक महीने के टोल प्लाजा को बंद कर देना है ।हम एक महीने के लिए कहाँ जाएंगे। हमारी एक महीने की तनख्वाह किसान अपने खातों में से दे देंगे तो हम सभी उनके समर्थन में आ जाएंगे।
माहौल ऐसा बन गया कि किसानों और टोल कर्मचकरियो के बीच जमकर झड़प हुई।जम कर लाठियां डंडों से एक दूसरे पर वार किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here