जालंधर : होली का रंग बदला खून के रंग में,कर दिया कत्ल,देखें वीडियो

0

जालंधर 8 मार्च (सुखविंदर बग्गा) : बुधवार को आज जहां पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ था वहीं जालंधर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक ऐसी होली खेली गई। जिसमें एक व्यक्ति की जान चले गई। मृतक की पहचान मनोज यादव निवासी बिहार जो यहां पर बचिंत नगर में रह रहा था। और ट्रांसपोर्ट नगर में मकैनिक का काम करता था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कत्ल करने वाले कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले भी लिया है।


मृतक मनोज यादव के भतीजे जितेंद्र ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ही चाचा का किसी से झगड़ा हो गया था जिसके बाद उन्होंने फोन किया। तो यहां पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग भी जाए कटा हुआ पड़े थे।जिन्होंने चाचा के चाकू से वार कर दिया जिनकी अस्पताल में ले जाते समय मौत हो गई।


वही मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि यहां पर लड़ाई चल रही थी। तब जिन्होंने मनोज यादव का कत्ल किया है।उनकी ओर से काफी लोग इकट्ठा हुए पड़े थे जिसके कारण उनको चाकू से गोदा गया।
वही मौके पर पहुंचे फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज नरेंद्र मोहन ने बताया कि करीब 4:30 बजे हमें सूचना मिली थी की ट्रांसफर नगर में कोई झगड़ा हुआ है।

जिसके बाद जब हम मौके पर पहुंचे तब पता चला कि एक व्यक्ति जिसका नाम मनोज यादव है उसकी मौत हो गई है।जिसकी डेड बॉडी को बल अस्पताल में रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here